नशे के खिलाफ स्कूलों में अभियान चलाने को लेकर ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट ने डीसी को दिया मांग पत्र।
फिरोजपुर (हैडलाइन डेस्क)आज ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट (रजि.) इंडिया की फिरोज़पुर टीम के सभी सदस्यों ने जिलाधीश फिरोज़पुर को एक विज्ञाप्ति देकर यह मांग की है कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में युवायों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिये अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही फ्रंट के सभी सदस्य डी सी मॉडल इंटरनेशनल स्कूल फिरोज़पुर, आर एस डी राज रतन स्कूल,एडु स्क्वायर इंस्टीच्यूट फिरोज़पुर के प्रिंसिपल्स को भी नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिये एक विज्ञप्ति दी गई। गौरतलब है कि युवा पीढ़ी में नशा करने के मामले बहुत बढ़ रहे है , इसी आदतों के कारण इन दिनों दर्जनों युवाओं की मौत नशे के कारण हो रही है ।इन मौतों को रोकने के लिये ही आज मेमोरेंडम दिया गया।जिसमें स्कूल में हफ्ते में कम से कम एक दिन या टाइम टू टाइम नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता अभियान चलाने की मांग की गई है। फ्रंट के सदस्यों ने सभी स्कूल टीचर से आग्रह किया कि युवाओं की गतिविधियों पर ध्यान रखा जाए। ताकि अपनी आने वाली पीढ़ी को नशे की दलदल से बचाया जा सके।इस मौके पर प्रेजिडेंट विपन चोपड़ा, सतीश धवन, मनीष ,रवि,अजय बजाज,राहुल बजाज, केवल चोपड़ा,राजिंदर धवन और संजीव शर्मा आदि मौजूद थे।
