*👉🏻 सफलता के दसवें वर्ष में प्रवेश–* *👉🏻 लोगों का विश्वास बना हैडलाइन एक्सप्रेस न्यूज़ पेपर* *👉🏻 राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने दी बधाई*
जालंधर,7 मई 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-वर्ष 2010 में जिस विश्वास को लेकर हैडलाइन एक्सप्रेस न्यूज़ पेपर की शुरुआत हुई थी। वह विश्वास अब 10 वें वर्ष में प्रवेश कर गया है।
अपनी सच्चाई और कलम की ताकत के बूते पर हैडलाइन एक्सप्रेस न्यूज़ पेपर ना सिर्फ सफलता की ऊंचाइयों को छू रहा है बल्कि आम जन का विश्वास भी बन चुका है। सफलता के इस 10 वें वर्ष में प्रवेश करने के साथ ही पंजाब भर से धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने न्यूज़ पेपर से जुड़े हर शख्स को बधाई भेजी है।
हर किसी का यही कहना था कि जिस तरह से बीते 9 सालों में हैडलाइन एक्सप्रेस न्यूज़ पेपर में लोगों के विश्वास को जीता है। उसी तरह आने वाले सालों में भी इसी तरह से सफलता की और ऊंचाइयां छू लेगी।
—————————–
ऐसे हुआ था इस संघर्ष का सफर शुरू….
वर्ष 2009 में राजीव शर्मा ने अपने दिमाग में हैडलाइन एक्सप्रेस के नाम से एक ऐसा प्लेटफॉर्म सोचा जिस पर खड़े होकर वह समाज में फैली कुरीतियां अपराध को जड़ से उखाड़ कर फेंक सकें।
उन्होंने खुद अपनी आंखों से लोगों का दर्द देखा तो उसे दूर करने का बीड़ा उठाया और शुरुआत कर दी हैडलाइन एक्सप्रेस न्यूज़ पेपर की। इसके शुरू होते ही सबसे पहले उन्होंने अपराध और अपराधियों के खिलाफ शंखनाद फूंक दिया। उनकी इस कोशिश में सबसे पहले हाथ थामा हैडलाइन एक्सप्रेस न्यूज़ पेपर के संपादक बने शशि शर्मा ने, उन्होंने ऐसा बल और संबल प्रदान किया कि हैडलाइन एक्सप्रेस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
राजीव के साथ उस समय वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप भल्ला, वरिष्ठ छायाकार हरदीप सिंह बब्बू, नरेंद्र शर्मा, वरिंदर गुलाटी भी शामिल हो गए। इन सभी ने एक ऐसे सफर की शुरुआत की जो शुरू तो महज 6 लोगों से हुआ था
लेकिन अब इस काफिले में लाखों लोग जुड़ चुके थे। अब यह न्यूज़ पेपर महज़ अख़बार ही नहीं बल्कि लोगों की मित्र भी बन चुकी हुई है। जिसे भी लगता है कि समाज में उसे इंसाफ नहीं मिल रहा है। वह खुद चल कर आ जाता है और राजीव और उसके साथी इंसाफ की डगर पर उसके आगे आगे चलना शुरू कर देते हैं।
बधाई हो राजीव…
——————————-
इन हस्तियों ने भी दी बधाई….
लवली ग्रुप कंपनी के चेयरमैन रमेश मित्तल, डिप्स ग्रुप के चेयरमैन तरविंदर राजू, थ्री स्टार बिल्डर्स ग्रुप के चेयरमैन अश्वनी गुप्ता, डायनेमिक ग्रुप के निशांत गुप्ता, पीयूष गुप्ता, राजपाल एंड कंपनी के रोहित शर्मा, पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट नवकिरन सिंह, महिंदर कुमार, के.के अरोड़ा, करण कालिया, रोहित गंभीर, मनित मल्होत्रा और राजनीतिक पार्टियों से विधायक बावा हैनरी, सुशील रिंकू, राजिंदर बेरी, पूर्व विधायक के.डी भंडारी,
मनोरंजन कालिया और अनिल सच्चर, निर्मल कुमार निम्मा, शिवसेना हिन्द से इशांत शर्मा, शिवसेना समाजवादी से राजेश रिंकू, शिवसेना राष्ट्रवादी से दविंदर गोला व अन्य संस्थाओं से विपन सभरवाल, सुभाष सोंधी, नव विकास सिम्पू, शिव शर्मा शिबा, सोमनाथ अरोड़ा,सुधीर कपूर,विक्की कौशल,अर्जुन, विशाल, रणजीत सिंह राजू, हरप्रीत सिंह, कर्ण सिंह, सुरजीत सिंह, सुमित कौशल इत्यादि।
पत्रकारिता से जुड़े लोगों ने भी दी बधाई….
हैडलाइन एक्सप्रेस न्यूज़ पेपर के 10 वें वर्ष में प्रवेश करते ही पत्रकार भाईचारे से भी बधाइयों का तांता लगा। वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी मल्होत्रा, टिंकू पंडित, चंदीप, सुक्रांत सफरी, राकेश गांधी, प्रीत सूजी, अनिल पाहवा, हरीश शर्मा, मंदीप शर्मा, हरीश शर्मा, अमित सिंह ठाकुर,
गुरिंदर सिंह, ज्ञान सिंह, जसप्रीत, स्वदेश, राकेश शर्मा, दविंदर सिंह सेठी, वारिस मलिक, जसपाल राज, आज़ाद अग्रवाल, अशोक कक्कड़ (नकोदर), ललित कपूर, सोनिया शर्मा (चंडीगढ़), चंचल सभरवाल (पिंजौर), संजय तिवारी (आसाम), सौरव कुमार (पटना), रुपिंदर कौर (अमृतसर)।


