*👉🏻 पंजाब सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान व दलित नेता चंदन ग्रेवाल अकाली दल में हुए शामिल*
जालंधर,7 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- पंजाब सफाई मजदूर यूनियन व दलित नेता चंदन ग्रेवाल आज अकाली दल में शामिल हो गए। पूर्व उपमुख्यमंत्री पंजाब स. सुखबीर सिंह बादल ने चंदन ग्रेवाल को पार्टी में शामिल कर सिरोपा पहनाया। चंदन ग्रेवाल इससे पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से करतारपुर से विधायक के चुनाव लड़ चुके हैं। जिसके बाद कुछ दिन पहले ही उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा भी हुई थी लेकिन उन्होंने इसे सिरे से नकार दिया था। आज सुखबीर सिंह बादल ने चंदन ग्रेवाल को अकाली दल में शामिल कर लिया। जिस कारण जालंधर से कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह को चुनावों में मतों का नुकसान होने का खतरा बन गया है।
