*👉🏻 पीएसपीसीएल लाया है उपभोक्ताओं के लिए 8.63 करोड़ के गिफ्ट* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*



जालंधर, 18 नवंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड दे रहा है 8.63 करोड़ के गिफ्ट। जानकारी देते हुए पीएसपीसीएल दफ्तर पठानकोट चौक के उप-मंडल अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा बीपीएल, एससी, बीसी पंजाब उपभोक्ताओं के लिए यह स्कीम निकाली है।
जिस उपभोक्ता के बिजली का लोड 1 किलो वाट तक होगा और वह सबसिडी प्राप्त करता हो व उसके बिल का कोई बकाया न रहता हो। वह उपभोक्ता अपने बिजली के बिल का प्रमाण या अधार कार्ड व स्वयं घोषणा पत्र देकर ₹30 में दो एलईडी बल्ब प्राप्त कर सकेगा। उपभोक्ता पीएसपीसीएल दफ्तर में से यह लाभ प्राप्त कर सकता है।