*👉🏻 सेना की भर्ती से ऑटो में सवार होकर वापिस लौट रहे 11 युवकों पर गिरा तेल टैंकर,10 की मौत, एक की हालत गंभीर* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जींद,25 सितंबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- देर रात हरियाणा के जींद में सेना की भर्ती से ऑटो में बैठकर वापिस लौट रहे 11 युवकों पर एक तेल टैंकर गिर गया। जिस कारण ऑटो में बैठे 11 युवकों में से 10 की मौत हो गई। सभी युवक ऑटो में बैठकर हिसार से जींद जा रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार तेल टैंकर की ऑटो से जबरदस्त टक्कर हो गई।
जिस कारण ऑटो के परखच्चे उड़ गए। टैंकर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह युवकों को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। जिस कारण 10 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस के मुताबिक मरने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सभी युवक हिसार में चल रही सेना की भर्ती में शामिल होने के लिए आए थे।

