*👉🏻 जालंधर में आज के दिन में ही कोरोना संक्रमित सात मामले आए सामने* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,12 अप्रैल 2020-(एच.ई)- पंजाब में कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती रोजाना बढ़ने के कारण मामला गंभीर होता जा रहा है। जालंधर में भी आज सात मामले सामने आए हैं जिनमें पहले 4 और उसके बाद तीन मामले सामने आए हैं। इन 7 मामलों में 5 एक ही परिवार के व्यक्ति हैं जो पुरानी सब्जी मंडी नजदीक डॉल्फिन होटल के पास रहते हैं। यह लोग इसी महाजन परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति तबलीगी जमात का है, जबकि एक मामला मृतक महिला का है जिसकी रिपोर्ट आज आई है। उक्त महिला शाहकोट की रहने वाली थी मौत के बाद उसकी रिपोर्ट आने से पता चला कि उक्त महिला कोरोना संक्रमित थी।
