Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 आरोपी अवैध हथियार व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार
- जालंधर - ताजा ख़बरें - पंजाब

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 आरोपी अवैध हथियार व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार

स. हरविंदर सिंह विरक, पी.पी.एस., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जालंधर ग्रामीण के दिशा-निर्देशों तथा विनीत आहलावत, आई.पी.एस., पुलिस अधीक्षक (जांच), जालंधर ग्रामीण और भारत मसीह लधड़, पी.पी.एस., उप पुलिस अधीक्षक, सब-डिवीजन फिल्लौर की निगरानी में इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह भुल्लर, प्रभारी थाना फिल्लौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते […]

स. हरविंदर सिंह विरक, पी.पी.एस., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जालंधर ग्रामीण के दिशा-निर्देशों तथा विनीत आहलावत, आई.पी.एस., पुलिस अधीक्षक (जांच), जालंधर ग्रामीण और भारत मसीह लधड़, पी.पी.एस., उप पुलिस अधीक्षक, सब-डिवीजन फिल्लौर की निगरानी में इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह भुल्लर, प्रभारी थाना फिल्लौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल, एक मैगजीन तथा .30 बोर के 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भारत मसीह लधड़, पी.पी.एस. ने बताया कि हाई-टेक नाका, सतलुज पुल पर विशेष नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी ने संदेह के आधार पर स्विफ्ट कार नंबर PB-02-ER-2316 को रोककर उसकी तलाशी ली।

कार में सवार आरोपी महिकप्रीत उर्फ रोहित, करणदीप सिंह उर्फ करण, रॉबिनप्रीत सिंह, राजेश्वर सिंह, मनजीत सिंह तथा निखिल को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल, एक मैगजीन तथा .30 बोर के 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

इस संबंध में थाना फिल्लौर, जिला जालंधर ग्रामीण में एफआईआर नंबर 205 दिनांक 21.07.2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराएं 25, 54 एवं 59 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक जांच के दौरान यह सामने आया है कि आरोपी विभिन्न संपर्कों के माध्यम से कम कीमत पर अवैध हथियार प्राप्त कर उन्हें पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक कीमत पर सप्लाई करते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद हथियार फिल्लौर क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। बरामद हथियार के स्रोत तथा इस अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए जांच जारी है। जांच के दौरान अन्य गिरफ्तारियां एवं महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

About Us

Headline Express में आपका स्वागत है — आपकी अपनी विश्वसनीय डिजिटल समाचार गाइड, जो जालंधर से शुरू होकर पूरे पंजाब, भारत और दुनिया भर की हर बड़ी ख़बर आप तक पहुँचाती है।

Email Us:info@headlineexpress.in

Contact: +91-98888999

© 2021–2026 Headline Express. All Rights Reserved.