*👉🏻 किराए की कारों पर नकली नंबर लगाकर सस्ते दाम में बेचने वाले दो गिरफ्तार, 11 कारें बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,6 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने 11 कारें बरामद की हैं। यह ठग लोगों से गाड़ियां किराए पर लेकर उन पर नकली नंबर लगाकर आगे सस्ते दाम में बेच देते थे। थाना डिवीजन नंबर तीन के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया की 2 अक्तूबर को बस्ती दानिशमंदा के रहने वाले सतिंदरपाल सिंह पुत्र तरलोचन सिंह ने एएसआई अमरीक सिंह को अपना बयान दर्ज करवाया था कि उसका टैक्सियों का कारोबार है जोकि उन्होंने बत्रा प्रोडक्शन फिल्म इंडस्ट्री फेस 1 में गाड़ियां किराए पर लगाई हुई है। इसी कारोबार से जुड़े हुए भूपिंदर सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी दयाल नगर जालंधर और जगजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र हरमीत सिंह निवासी सलेम टाबरी लुधियाना उनके जानकार हैं। जिन्होंने उन्हें बताया कि उनके पास एक सफेद रंग की इंडिगो कार पीबी-10-डी एन-3132 बिकने के लिए आई हुई है। अगर आप लेना चाहते हैं तो सस्ते दाम पर मिल जाएगी। जिसके बाद सतिंदर पाल सिंह ने उन्हें गाड़ी दिखाने के लिए कहा। दोनों व्यक्ति 1 अक्तूबर को गाड़ी लेकर रेलवे रोड पर आ गए। गाड़ी देखने के बाद एक लाख तीस हजार में सौदा तय हो गया और तीस हजार रुपये भूपेंद्र सिंह और जगजीत सिंह को एडवांस दे दिए। दोनों ने इंडिगो गाड़ी, फार्म 29-30 और गाड़ी बेचने के एफिडेविट जोकि सनी कुमार की तरफ से हस्ताक्षर किए हुए थे सतिंदर पाल को दे दिए। दोनों के चले जाने के बाद सतिंदर पाल ने कार का डैशबोर्ड खोल कर चेक किया तो उसमें सनी कुमार का विस्टिंग कार्ड पड़ा
हुआ था। विस्टिंग कार्ड पर लिखे हुए नंबर पर फोन कर सतिंदरपाल ने सनी कुमार से पूछा कि आपकी गाड़ी भूपिंदर सिंह और जगजीत सिंह ने उन्हें बेची है आपको कोई एतराज तो नहीं। इतना सुनते ही सनी कुमार ने सतिंदरपाल सिंह को बताया कि दोनों उससे गाड़ी किराए पर लेकर गए हैं और गाड़ी का असली नंबर पीबी-10-ईके-4864 है। जिसके बाद एएसआई अमरीक सिंह ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वह गाड़ियां किराए पर लेकर उनपर नकली नंबर लगा आगे सस्ते दाम पर बेच देते थे। आरोपियों के पास से पुलिस को 11 गाड़ियां बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।
