*👉🏻 अगवा नहीं खुद ही घर से गया था गदईपुर निवासी टोनी सिंह* *👉🏻 ऋषिकेश से लेकर आई थाना 8 की पुलिस* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,5 अक्तूबर 2019-(विष्णु)-बीते दिनों अपने अगवा हुए पति टोनी सिंह को वापस लाने के लिए गदईपुर निवासी शबनम देवी ने थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
जिसके बाद पुलिस ने टोनी सिंह की तलाश शुरू कर उसे आज ऋषिकेश से बरामद कर लिया। थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस टोनी सिंह को ऋषिकेश से लेकर जालंधर आ गई है और उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। वही गदईपुर एसोसिएशन के सदस्यों ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एडीसीपी डी सुडरविली का आभार व्यक्त किया है।
एसोसिएशन के सदस्य वीपी गुप्ता, रमेश मिश्रा, बब्बल शर्मा, रोहित जैन, संतोष तिवारी ने कहा कि पुलिस ने टोनी सिंह को ढूंढने में पूरा जोर लगा दिया था तभी टोनी सिंह आज अपने परिजनों के साथ है। आज जालंधर पहुंचने पर टोनी सिंह यह कह रहा है कि वह खुद ही घर से गया था लेकिन उसकी पत्नी ने तो पुलिस को यह कहा था कि जब टोनी सिंह ने उसे फोन किया था तो उसने कहा था कि उसे कुछ लोग बंधक बनाकर गाड़ी में ले गए हैं और जबरदस्ती शराब की फैक्ट्री में काम करवा रहे हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

