*👉🏻 मामला सर्वोदया अस्पताल के दोनों डॉक्टरों के बीच मारपीट का* *👉🏻 डॉ. पंकज त्रिवेदी पर हो सकता है 307 का मामला दर्ज* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,7 अक्तूबर 2019-(ज्ञान सिंह)- बीते दिनों शहर के मशहूर सर्वोदया अस्पताल में डॉ. राजेश अग्रवाल और डॉ. पंकज त्रिवेदी के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। जिसमें दोनों डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल से एमएलआर कटवाई थी, लेकिन डॉ राजेश अग्रवाल को चोट ज्यादा लगने के कारण डॉ पंकज त्रिवेदी के खिलाफ थाना बारादरी में धारा 325 का मामला दर्ज कर लिया गया था। वही डॉ पंकज त्रिवेदी ने खुद को सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद जमानती धारा होने के कारण थाना पुलिस ने डॉ पंकज त्रिवेदी को जमानत दे दी थी,
लेकिन अपने साथ हुई मारपीट के बाद डॉ पंकज त्रिवेदी पर लगाई गई धारा से संतुष्ट न होने के कारण और इंसाफ के लिए डॉ राजेश अग्रवाल अपने साथियों सहित पुलिस कमिश्नर से मिले और उन्हें पूरी घटना की वीडियो सौंपी। डॉ राजेश अग्रवाल ने पुलिस कमिश्नर को कहा कि डॉ पंकज त्रिवेदी ने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की थी और उनके गुप्तांग पर वार भी किया था। मगर पुलिस ने डॉ पंकज त्रिवेदी का साथ देते हुए जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। डॉ राजेश अग्रवाल ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि डॉ पंकज त्रिवेदी पर जान से मारने की धारा (307) के तहत मामला दर्ज किया जाए। पुलिस कमिश्नर ने पूरी बात सुनने के बाद डॉ राजेश अग्रवाल को भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले की पूरी जांच करने के बाद उचित कार्रवाई करेंगे।