*👉🏻 पिस्तौल,कारतूस व नशीली दवाइयों सहित दो काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,6 जनवरी 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-थाना भोगपुर के अंतर्गत आती पचरंगा चौकी की पुलिस ने दो आरोपियों को एक 7.65 एमएम पिस्तौल, एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस व 10 शीशियां नशीली दवाई सहित काबू किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी दौरान दो व्यक्तियों को शक के आधार पर रोका और उनके हाथ में पकड़े हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 10 शीशियां नशीली दवाई की बरामद हुई। पुलिस पार्टी ने दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली तो एक व्यक्ति के डब में से एक देसी पिस्तौल 7.65 एमएम बरामद हुई, जबकि दूसरे व्यक्ति की जेब से एक मैगजीन 7.65 एमएम व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम चंदन कुमार शाह पुत्र विजय शाह और दीपक कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र निर्मल यादव दोनों निवासी बिहार बताया। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही हैं।
