*👉🏻 गांव जानिया में ड्रग स्मगलरों और एसटीएफ में हुई मुठभेड़ के दौरान जालंधर एसटीएफ में तैनात और हुसैनबाद बान वाला के रहने वाले कॉन्स्टेबल गुरदीप सिंह की मौत* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,1 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- आज दोपहर 2:15 बजे के करीब एसटीएफ और नशा तस्करों में हुई मुठभेड़ के दौरान जालंधर एसटीएफ में तैनात और सुल्तानपुर के गांव हुसैनबाद बान वाला के रहने वाले कॉन्स्टेबल गुरदीप सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एसटीएफ जालंधर के डीएसपी अजय सिंह को नशा तस्करों की सूचना मिलने पर वह अपनी टीम सहित अमृतसर के जंडियाला में पड़ते गांव जानिया में पहुंचे। वहां पर कॉन्स्टेबल गुरदीप सिंह नशा तस्करों के साथ डील करने लगा। नशा तस्करों को पता चल गया कि गुरदीप सिंह पुलिस मुलाजिम है। इसी दौरान नशा तस्करों ने गोलियां चला दी। नशा तस्करों की गोलियां गुरदीप सिंह को लगी। जिसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर गुरदीप की मौत हो गई। नशा तस्कर वहां से फरार हो गए।