*👉🏻 प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 10 दिसंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- गदईपुर में स्थित पंजाब प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग लगने के कारण लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया और फैक्ट्री में डाला गया शैड भी नीचे गिर गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू कर दी। जानकारी देते हुए फायर ऑफिसर ने बताया कि उन्हें सुबह 6:36 पर हैड ऑफिस से गदईपुर में स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वह फायर बिग्रेड की गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए और आग बुझानी शुरू कर दी। आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था जिस कारण फैक्ट्री में लगा हुआ शैड भी नीचे गिर गया।
जिस कारण आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। आग बुझाने में 20 से 25 फायर बिग्रेड की गाड़ियों का पानी लग चुका है। नुकसान के बारे में अभी कहना मुश्किल है और आग किन कारणों से लगी है यह भी पता नहीं चल पाया है।

