*👉🏻हिन्दू नेता परविंदर कुमार भट्टी साथियों सहित शिव सेना हिन्द में शामिल, सीनियर राष्ट्रीय उप प्रधान नियुक्त: निशांत शर्मा* *👉🏻 ठग ट्रैवेल एजेंटो और तांत्रिकों की अब खैर नही, जेल की हवा खाने के लिए रहे तैयार: निशांत शर्मा* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
खरड़,06 फरवरी 2020-(ज्ञान सिंह)-शिव सेना हिन्द की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस मौके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके प्रसिद्ध हिन्दू नेता परमिंदर कुमार भट्टी दर्जनों साथियों समेत शिव सेना हिन्द में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने पर पार्टी नेताओं ने उन का भगवा सिरोपा डाल कर शिव सेना हिन्द में स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने पर परमिंदर कुमार भट्टी ने कहा कि शिव सेना हिन्द ने धर्म परिवर्तन के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है और इस समय पंजाब समेत देश की सब से बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी में कोई पद के लिए बल्कि मैं निशांत शर्मा जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर धर्म परिवर्तन रोकने के लिए अपना जीवन लगाना चाहता हूँ। इस मौके निशांत शर्मा ने कहा कि भट्टी जी को पार्टी का सीनियर राष्ट्रीय उप प्रधान नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजाब भर में शहर तहसील व वार्ड स्तर पर युवाओं की नियुकियाँ की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शिव सेना हिन्द द्वारा बीते दिनों मोगा में आयोजित की गई धर्म संसद में अहम फैंसले लेते हुए एलान किया था ठग ट्रैवेल एजेंटो और फर्जी तांत्रिकों के खिलाफ बड़े स्तर पर मुहिम चलाई जाएगी। जिस की शुरुआत मोहाली से की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को लूटने वाले फर्जी ट्रैवेल एजेंटो, पाखंडी तांत्रिकों के खिलाफ बड़े स्तर पर मुहिम का बिगुल फूंक दिया गया है। उन्होंने कहा कि ठग ट्रैवेल एजेंटो को जेल की हवा खिलाने के लिए शिव सेना हिन्द के नेताओ द्वारा खास रणनीति के तहत कार्रवाई की जाएगी। और ठगी का शिकार हो चुके लोगों को फर्जी ट्रैवेल एजेंटो द्वारा लुटे गए पैसों को वापिस दिलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिव सेना हिन्द की तरफ से 1 मार्च को पठानकोट में विशाल धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर शिव सैनिकों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस धर्म संसद मुख्य रूप से जबरन धर्म परिवर्तन करवाने वालो के नापाक इरादों को ध्वस्त करने के लिए बड़े स्तर पर रणनीति बनाना है। उन्होंने कहा कि इस धर्म संसद में देशभर के 13 अखाड़ों के साधु संत हिन्दू संगठनों के हज़ारो धर्म रक्षक हज़ारो की संख्या में उमड़ेंगे । और ये धर्म संसद देश विरोधी ताकतों के पंजाब से बोरी बिस्तरे गोल कर के रख देगी।