*👉🏻 जालंधर पुलिस लाइन में मुलाजिम ने मारी खुद को गोली, मौत* *👉🏻 कोठी बनाने के लिए लिया हुआ था भारी-भरकम लोन* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर व देखें तस्वीरें सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 11 अक्टूबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- रविवार सुबह पुलिस लाइन में मौजूद पीओ स्टाफ के ए एस आई हीरालाल ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी हरसिमरत सिंह व थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक मृतक एएसआई ने होशियारपुर में कोठी तैयार करवाई थी।
जिसके लिए उसने भारी-भरकम लोन भी लिया हुआ था। जिसकी ₹40,000 के करीब महीने की किस्त भी वह दे रहा था। इसी कारण वह परेशान रहने लगा था। मृतक की तीन बच्चे है, जिनमें से दो जुड़वा है।
लोन की भारी भरकम किस्तों के कारण एएसआई परेशान था, क्योंकि जितनी उसकी सैलरी थी उससे ज्यादा की किश्तें उसे चुकानी पड़ रही थी। इसी परेशानी के कारण एएसआई हीरालाल ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।



