*👉🏻 श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव पर करवाये जाने वाले समागम को लेकर 7 फरवरी से 9 फरवरी तक रविदास चौक से वडाला चौक की तरफ नहीं जा सकेंगे वाहन,रुट डायवर्ट* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,06 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव के संबंध में करवाए जाने वाले तीन दिवसीय समागम को लेकर 7 फरवरी से 9 फरवरी तक रविदास चौक से नकोदर की तरफ जाने वाले वाहन इस रूट से नहीं जा सकेंगे। 8 फरवरी को शोभायात्रा और 9 फरवरी को रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव को लेकर रविदास धाम में समागम करवाए जाएंगे। जिस कारण यह रूट वाहनों के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। नकोदर की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डाइवर्ट किया है। जिसका प्लान नीचे तस्वीर में लिखा हुआ।
