इस बिजनेसमैन ने दुनिया के कई देशों में फैलाया कोरोना वायरस, अब लंदन में….

बिजनेसमैन स्टीव वॉल्श की तलाश अब पूरी हो चुकी है. वॉल्श इस समय लंदन के एक अस्पताल में हैं. इस शख्स पर आरोप है कि इसने अनजाने में कई लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित किया है. फिलहाल वॉल्श कोरोना के संक्रमण से आजाद हैं और उन्हें क्वॉरनटाइन सेंटर में रखा गया है.
स्टीव वॉल्श जनवरी में ब्रिटेन के गैस ऐनालिटिक्स फर्म सर्वोमेक्स के सेल्स कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने पहुंचे थे. यहां पर वो कोरोना से संक्रमित हो गए. कॉन्फ्रेंस के लिए सिंगापुर के आलीशान हयात होटल में 109 प्रतिनिधि मौजूद थे. कुछ समय बाद इनमें से कई लोगों में कोरोना वायरस पाया गया.
दरअसल, सिंगापुर कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए साउथ कोरिया के दो नागरिक मलयेशियाई मरीज के संक्रमण से बीमार हुए थे.
कॉन्फ्रेंस में आए तीन और को संक्रमित पाया गया, जिसके बाद यूरोप में इसका मामला सामने आया. यहां वॉल्श भी मौजूद थे.
कॉन्फ्रेंस के बाद वॉल्श पत्नी के साथ फ्रांस छुट्टी पर चले गए. इस दौरान उनके संपर्क में आए ब्रिटेन में उनके चार दोस्त कोरोना से संक्रमित हुए. वाल्श के संपर्क में आए स्पेन के एक नागरिक को घर वापस आने पर खुद के संक्रमित होने का पता चला. इस तरह से वॉल्श तब तक 11 लोगों को कोरोना से संक्रमित कर चुके थे.
वहीं, चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए गृह मंत्रालय ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को संक्रमण से बचने के लिए सुरक्षा के निवारक उपायों के रूप में सीमाओं पर हवाई अड्डे जैसी स्क्रीनिंग प्रक्रियाओं को अपनाने का निर्देश दिया है.
इस सप्ताह जारी एक एडवाइजरी में मंत्रालय ने आईटीबीपी, एसएसबी और अन्य विभागों को निर्देश दिया है कि वे नोवेल कोरोना वायरस के बारे में सीमाओं पर सतर्कता बनाए रखें.
इस वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक नया नाम, कोविड-19 दिया है.