*👉🏻 चीमा मर्डर केस के चार आरोपी काबू, दो की तलाश* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 14 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- सरबजीत उर्फ चीमा मर्डर केस के चार आरोपियों को थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि श्री गुरु रविदास महाराज जी के जन्मोत्सव पर लगाए गए मेले में सरबजीत उर्फ चीमा नामक युवक की कुछ युवकों द्वारा तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद छः आरोपियों में से दो आरोपियों को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो आरोपियों को आज थाना छह की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
डीसीपी इन्वेस्टिगेशन ने बताया कि 10 फरवरी 2020 को सरबजीत उर्फ चीमा पुत्र ज्योति लाल निवासी कोहलू वाली गली आबादपुरा की नीरज पुत्र सोहनलाल, सूरज पुत्र सोहनलाल निवासी मेन गली आबादपुरा, जोगी पुत्र मनजीत सिंह निवासी होशियारपुर, साहिल पुत्र सोमनाथ निवासी बस्ती शेख, गोपाल उर्फ गोपी उर्फ मक्खी पुत्र सुरेश शाह निवासी गुरु नानक कॉलोनी बस्ती शेख जालंधर और कुंदन लाल उर्फ कुद्दू पुत्र पवन कुमार निवासी कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के साथ मामूली लड़ाई हो गई थी। जिसके बाद आरोपियों ने तेजधार हथियार के साथ चीमा पर हमला कर दिया था। घायल हालत में चीमा को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां पर उसकी इलाज दौरान मौत हो गई थी। इसी मामले में पुलिस ने साहिल, कुंदन, नीरज और रोहन उर्फ जोगी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सूरज और गोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
