*👉🏻 शनिवार रात शहर के अलग-अलग क्षेत्रों को चोरों ने बनाया निशाना, तीन दुकानों के शटर तोड़कर लाखों की नकदी चुराई* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 08 नवंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- शनिवार रात चोरों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कई दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रविदास चौक नजदीक स्थित सुधीर मेडिकल सेंटर के मालिक सुधीर कुमार पुत्र भगवानदास निवासी देओल नगर ने बताया कि कुछ दिन बाद उनकी बेटी की शादी है,
इसी सिलसिले में कल दोपहर 12:00 बजे किसी काम को लेकर वह दुकान बंद कर चले गए थे। आज सुबह जब दुकान खोलने के लिए गए तो देखा दुकान का शटर टूटा हुआ था। दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो उसमें दिखाई दिया कि देर रात 12:15 बजे चोर दुकान का शटर तोड़ अंदर घुसे और गल्ले में पड़ी हुई ₹6000 की नकदी चुराकर ले गए। वहीं रविदास धाम नजदीक स्थित एक और मेडिकल शॉप को चोरों ने निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। तीसरी वारदात थाना डिवीजन नंबर दो के अंतर्गत पड़ती नीवीं चक्की नजदीक स्थित प्रवीण बेकरी में हुई है।
दुकान मालिक पवन कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह मंदिर के पुजारी का फोन आया था कि आपकी बेकरी के शटर के ताले टूटे हुए हैं। जब बेकरी पर जाकर देखा तो अंदर गल्ला टूटा हुआ था और उस में पड़ी हुई एक लाख रुपये की नकदी चोरी हो चुकी थी। घटना की सूचना तुरंत ही थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
