अमीरों को लूटकर गरीब बेटियों का घर बसाने वाला दिल्ली का रॉबिनहुड गिरफ्तार, दिलचस्प है इसकी कहानी
27 साल का दिल्ली का ये रॉबिनहुड राजधानी में रइसों के घर में चोरी करता और गांव में जाकर हेल्थ कैम्प लगवाता ताकि गरीबों का मुफ्त में इलाज करवा सके। और अपने गांव की आठ लड़कियों की शादी वो लूट के पैसों से करवाकर उनके घर बसा चुका है।बिहार के रहने वाले इरफान ने चोरियां तो बहुत की हैं लेकिन कभी भी कुछ अपने लिए बचा के नहीं रखा।

पांचवीं क्लास के बाद ही पढ़ाई छोड़ देने वाले इरफान को दिल्ली के 12 बड़ी चोरियों के मामले में गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने जब उसे बिहार के उसके गांव से गिरफ्तार किया तो उसके हाथ में रोलेक्स की घड़ी थी। जो उसने दिल्ली में ही एक बंगले में चोरी के दौरान उड़ाई थी।रॉबिन हुड चोर के नाम से कुख्यात हो चुका इरफान गाड़ियों का भी काफी शौकीन है। उसने चोरी के पैसों से होंडा सिटी कार भी खरीद रखी है।
पुलिस जब इरफान को गिरफ्तार करने उसके गांव पहुंची तो ये जानकर चौंक गई कि गांइरफान के चोरी करने का भी अलग स्टाइल है। वह केवल रइसों के घर में ही चोरी करता है और वहां से भी केवल महंगे और लक्जरी के सामान ही चुराता था।ववाले तो उसे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जानते हैं। जो समय-समय पर गरीबों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाता है और गांव वाले उसे उजाला बाबू के नाम से जानते हैं।इरफान के चोरी करने का भी अलग स्टाइल है। वह केवल रइसों के घर में ही चोरी करता है और वहां से भी केवल महंगे और लक्जरी के सामान ही चुराता था।पुलिस का कहना है कि इरफान दिल्ली और मुंबई के बड़े-बड़े बार का रेगुलर कस्टमर है। पुलिस ये जानकर चौंक गई कि उसने तो एक बार में अपनी पसंद का गाना सुनने के लिए 10000 की टिप दे दी थी।
इरफान की एक गर्लफ्रेंड भी है जो भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस है और इरफान ने गांववालों के साथ इससे भी अपनी पहचान छिपा रखी है।चार साल पहले इरफान नौकरी की तलाश में दिल्ली आया था। जॉब न मिलने पर उसने गारमेंट का बिजनेस शुरू किया जो फेल हो गया जिसके बाद इरफान ने चोरी करना शुरू कर दिया।
