*👉🏻 मामला देर रात नकोदर रोड पर कार हादसे में गई दो युवकों की जान का* *👉🏻 हादसे के वक़्त लगी हुई थी कार पर नम्बर प्लेट्स* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर और देखें तस्वीरें सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 06 सितंबर 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-बीती देर रात नकोदर रोड पर आर के ढाबा के पास तेज़ रफ़्तार कार हादसाग्रस्त होने के कारण दो युवकों की जान चली गई जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक युवकों की पहचान अमित चौहान (28) पुत्र बलदेव चौहान निवासी मधुबन कॉलोनी और जसप्रीत जस्सा (23) निवासी कमल विहार बस्ती पीरदार के रूप में हुई है। जबकि एक वेटर हादसे में गम्भीर जख्मी हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात अमित और जस्सा एक ही कार में जन्मदिन की पार्टी में से आ रहे थे कि आबादपुरा के पास उनकी कार खम्भे से टकरा कर दुकानों के बाहर बने थड़े पर चढ़ गई।
उनके साथ एक वेटर भी था। अमित ने नामदेव चौक के पास स्थित एक होटल को लीज़ पर ले रखा था और जस्सा कारों की खरीद फरोख्त का काम करता था। जानकारी के मुताबिक इनकी कार हादसे से पहले दो कारों को टक्कर मार चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों नशे की हालत में थे। जब उन्हें कार से निकाल कर अस्पताल ले जाने लगे तो दोनों ने दम तोड़ दिया,क्योंकि दोनों खून से लथपथ थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
——————————————————– 
—-कार की नम्बर प्लेट्स क्यों हुई गायब—-
देर रात जब हादसा हुआ तो कार पर नंबर प्लेट्स लगी हुई थी लेकिन दोनों युवकों की मौत होने के बाद कार पर लगी हुई नंबर प्लेट्स गायब हो गई। सुबह जब लोग और मीडियाकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि हादसाग्रस्त कार की नंबर प्लेट्स गायब थी। हैडलाइन एक्सप्रेस के पास देर रात की एक तस्वीर आई है जिसमें साफ पता चलता है कि हादसाग्रस्त कार पर देर रात नम्बर प्लेट लगी हुई थी। नम्बर प्लेट गायब होने का कारण पता नहीं चल पाया है।
