*👉🏻 तेज़ रफ़्तार टिप्पर ने ऑटो को मारी टक्कर,आगे जा रहे ट्राले और टिप्पर के बीच ऑटो पिचकने के कारण ऑटो ड्राइवर और सवारी की हुई मौत* *👉🏻 मृतक सवारी के परिजन रो-रो कर बोल रहे थे कि कहा था आज मत जाओ* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,1 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- बस स्टैंड चौकी के अंतर्गत आते बस स्टैंड फ्लाईओवर पर रोडवेज डिपो की तरफ उतरते समय तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर लगने से आगे जा रहे ट्राले से दोनों के बीच चल रहे ऑटो की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो, ट्राले और टिप्पर के बीच पूरी तरह से पिचक गया। जिस कारण मौके पर ही ऑटो ड्राइवर और उसमें बैठे एक युवक की मौत हो गई। ऑटो में ड्राइवर सहित 5 लोग सवार थे। मृतक युवक की दो रिश्तेदार महिलाएं भी ऑटो में सवार थी जिनका बचाव हो गया।
मौके पर पीसीआर कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से ऑटो को काटकर दोनों के शवों को बाहर निकाला। मृतक युवक जोकि चौगिट्टी का बताया जा रहा है उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
रोते हुए वह बोल रहे थे कि आज इसे कहा था कि मत जा लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। एक मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने टिप्पर ड्राइवर को काबू कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।

