*👉🏻 सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता* *👉🏻 पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को गोलियां मारने वाले दो शार्प शूटर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गुजरात के मुंद्रा एयरपोर्ट से पकड़े, भारी मात्रा में हथियार बरामद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
चंडीगढ़, 20 जून 2022- पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को गोलियां मारने वाले दो शार्प शूटरों को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गुजरात के मुंद्रा एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। मगर पुलिस ने आरोपियों की पहचान के बारे में अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए शार्प शूटरों में एक हरियाणा सोनीपत का प्रियवर्त फौजी है। दूसरा आरोपी अंकित सेरसा हो सकता है लेकिन पुलिस द्वारा कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस जल्द ही पत्रकार वार्ता करके पकड़े गए आरोपियों के बारे में खुलासा करेगी। आरोपी प्रियवर्त फौजी पर दो हत्याओं सहित 11 मामले दर्ज है। आरोपी पर 25000 का इनाम भी रखा हुआ था।

