*👉🏻 कर्फ्यू के दौरान खोल रखी थी दुकान और महंगे दाम में बेच रहा था सामान, चढ़ा पुलिस के हत्थे* *👉🏻 10 किलो वाली 270 रुपये की आटे की थैली बेच रहा था 320 रुपये में, देखें मौके की वीडियो सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस न्यूज़ वेब चैनल पर 👇🏻*
जालंधर, 09 अप्रैल 2020-(एच.ई)- थाना डिवीजन नंबर एक के अंतर्गत आते न्यू शीतल नगर में एक दुकानदार कर्फ्यू के आदेशों की उल्लंघना कर दुकान खोल कर बैठा हुआ था। बात सिर्फ दुकान खोलने की ही नहीं उक्त दुकानदार आम लोगों को महंगे दाम में सामान बेचकर कालाबाजारी कर रहा था। जब इस बात के बारे में एक जागरूक नागरिक को पता चला तो उसने दुकानदार का स्टिंग ऑपरेशन कर सच्चाई सामने लाने के बारे में निर्णय किया। जागरूक नागरिक नंदकिशोर नायक पुत्र जगदेव नायक निवासी मकान नंबर 2, गली नंबर 3, न्यू शीतल नगर नजदीक डीएवी कॉलेज जालंधर, जिसकी चंदन पार्क नजदीक गंदा नाला न्यू शीतल नगर में करियाने की दुकान है पर पहुंच गया। जागरूक नागरिक ने अपने मोबाइल के कैमरे को ऑन कर वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर उक्त दुकानदार से 10 किलो की आटे की थैली मांगी (जोकि बाजार में 270 या 280 रुपये की मिलती है)। दुकानदार ने जागरूक नागरिक को 10 किलो वाली आटे की थैली 320 रुपए में दी। जागरूक नागरिक ने ₹500 का नोट दुकानदार को दिया जिसके बाद दुकानदार ने ₹320 काटकर ₹180 जागरूक नागरिक को दे दिए। पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग जागरूक नागरिक के मोबाइल में आ चुकी थी। जिसके बाद जागरूक नागरिक ने थाना डिवीजन नंबर एक में उक्त दुकानदार के खिलाफ लिखित शिकायत और वीडियो रिकॉर्डिंग देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद उक्त दुकानदार को पकड़ लिया और थाने ले आई। खबर लिखे जाने तक पुलिस अगली कार्रवाई कर रही थी।

