*👉🏻 शिवसेना हिंद ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में लगाया लंगर* *👉🏻 देवों के देव “महादेव” सब की मनोकामना पूर्ण करते हैं- ईशांत शर्मा* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 25 फरवरी 2020-(ज्ञान सिंह)- आज शिव सेना हिंद पार्टी कार्यलय में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में लंगर लगाया गया। पार्टी कार्यलय में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया और लंगर लगाया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य मेहमान सुधीर पुरी,परमिंदर पिंदा, अश्वनी मल्होत्रा ने शिव भक्तो को संबोधित करते हुए कहा की भगवान शिव सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं और चाहिए की ऐसे धार्मिक आयोजन किये जाए ताकि युवा पीढ़ी में धर्म के मार्ग पर चलने की सोच उत्पन्न हो सके। उन्होंने कहा की धर्म और अधर्म के युद्ध में हमेशा धर्म की विजय होती है। इस अवसर पर मोहित वर्मा ने आये हुए मेहमानों का धन्यवाद करते हुए कहा की शिव मंदिर में आने वाले भक्तों की सारी मनोकामना पूरी होती है। शिव सेना हिन्द समय समय पर धार्मिक आयोजन कराती रहती हैं।
इस अवसर पर शिव सेना हिन्द के पंजाब प्रधान ईशांत शर्मा ने शिवरात्रि के महान उत्सव की बधाई देते हुए कहा की भोलेनाथ सभी देवो के देव है, सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस अवसर पर आये हुए मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और साथ में लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला प्रधान सोहित शर्मा, मोहित वर्मा,सोनू त्रेहन,अमन बग्गा, अनिल वर्मा, शिंदर पाल, अर्जुन ,मन्नी,रिपो, सोनू सेतिया आदि मौजूद थे।

