नशीली शराब बेचने वालों पर हो बुलडोजर कारवाई-राजेश रिंकू
शिवसेना समाजवादी की एक विशेष बैठक उत्तर भारत के सीनियर उप-प्रमुख राजेश रिंकू की अध्यक्षता में बस्ती बावा खेल स्थित पार्टी कार्यालय में हुई।
जिसमें राजेश रिंकू ने पंजाब पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि आज पंजाब पुलिस ने बस्ती बावा खेल क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रही नशीली शराब के अड्डों पर छापेमारी कर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिससे जनता में खुशी की लहर है और पुलिस के प्रति लोगों में विश्वास पैदा हुआ है। लेकिन ये तस्कर कुछ दिनों बाद जमानत पर छूट कर फिर से अपना धंधा शुरू कर देंगे। इसीलिए प्रशासन को चाहिए कि इन लोगों पर बुलडोजर कारवाई की जानी चाहिए ताकि कोई दोबारा से अवैध कारोबार शुरू ना कर सके। इस बैठक में प्रिंस कुमार,हरिनेक,प्रितपाल,दारा सिंह सहित शिव सैनिक मौजूद थे।
