*👉🏻 एक किलो अफीम व 60 हज़ार की नकदी सहित एक काबू*
जालंधर,20 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-सीआईए देहाती पुलिस ने 1 किलो अफीम व 60 हज़ार की नकदी सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी दिग्विजय कपिल ने बताया कि सीआईए देहाती के एएसआई निर्मल सिंह को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जो कि बड़े स्तर पर अफीम तस्करी का धंधा करता है, अफीम लेकर आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने टांडा से भोगपुर की तरफ आ रही गाड़ियों की चेकिंग के लिए गांव चम्यारी मोड पर नाकाबंदी कर दी। तभी मिनी बस में से एक व्यक्ति उतर कर वापस जाने लगा। जिसे शक के आधार पर रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो अफीम और 60 हज़ार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सर्वेश कुमार उर्फ राजू पुत्र ऋषि पाल निवासी शहीद बाबा दीप सिंह नगर शेरपुर लुधियाना बताया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


