*👉🏻 एलपीयू की छात्रा कोरोना संक्रमित* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
कपूरथला, 11 अप्रैल 2020-(एच.ई)-पंजाब में कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती रोजाना बढ़ती जा रही है। जिला कपूरथला के अंतर्गत आते एलपीयू में एक छात्रा भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार छात्रा एलपीयू के ही हॉस्टल में रह रही थी और कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। छात्रा के सैंपल की रिपोर्ट आज देर शाम आई तो पता चला कि वह कोरोना संक्रमित है। जिसके बाद एलपीयू के प्रबंधकों ने भी अपनी यूनिवर्सिटी के होस्टल में रह रहे विद्यार्थियों की जांच शुरू कर दी है। रोजाना बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती से जिला प्रशासन के माथे पर भी शिकन की लकीरें आ गई हैं।

