*👉🏻 राजनीतिक,धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस पर शहीद को किया नमन*
जालंधर,23-(प्रदीप भल्ला)-शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के बलिदान दिवस पर आज शहर की राजनीतिक,धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने शहीद की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें याद किया। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने अपने साथियों सहित शहीद भगत सिंह चौक में शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि उन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भेंट करके की। इस मौके पर मनोरंजन कालिया ने कहा की शायद भारत को स्वतन्त्रता 15 अगस्त 1947 की बजाये और देरी से मिलती,अगर शहीद भगत सिंह, सुखदेव,राजगुरु अपनी शहादत न देते। इनके बाद कांग्रेस,आम आदमी पार्टी व अन्य सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने भी शहीद की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित की। फूल मालाएं अर्पित करने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान स.दलजीत सिंह आहलुवालिया,सतनाम सिंह बिट्टा, भाजपा के पूर्व विधायक के.डी.भंडारी,पूर्व मेयर सुनील ज्योति,अनिल सच्चर,आप से बब्बू नीलकंठ,आत्मप्रकाश बबलू,डॉ. रमेश कम्बोज,भगत मनोहर लाल,राजीव
वालिया ,मिस किरण जगोता,साहिब सिंह साहबी,अजय जगोता,
अनिल शर्मा , विजय कालिया, वरिष्ठ भाजपा नेता विपन शर्मा,विनय
सभ्रवाल, ऋतु राज, विक्की ढल्ल, गुरमीत निक्का ,अभी सिक्का
रजत कुमार, मोहिंद्र डम्पी सिक्का , जीत, वरिंदर ,शकुल महाजन
राज भटिया व अन्य उपस्थित थे ।




