*👉🏻 परेशानी के चलते युवक ने की आत्महत्या*
जालंधर,31 मई-(ज्ञान सिंह)- थाना डिवीजन नंबर 1 के अंतर्गत पड़ते शीतल नगर में परेशानी के चलते 30 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 1 के एएसआई सुखराज सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एएसआई ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों के अनुसार युवक काफी दिनों से परेशान था। जिस कारण उस ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। युवक की लाश सुबह सबसे पहले उसकी माता कमलेश ने देखी और परिजनों को सूचित किया। मृतक की पहचान कमलदीप सिंह पुत्र साईं दास निवासी शीतल नगर के रूप में हुई है। मृतक युवक प्राइवेट जॉब करता था और कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू की है।
