*👉🏻 पंजाब सरकार ने फिर से लिया यू टर्न, 30 जून तक शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश लिए वापस* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
चंडीगढ़, 11 अप्रैल 2020-(एच.ई)-पंजाब में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के कारण पंजाब सरकार भी अपने फैसलों को लेकर असमंजस की स्थिति में है। 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा न्यूज़ चैनलों पर 30 जून तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेशों के बारे में बताया था, लेकिन कुछ देर बाद ही पंजाब सरकार ने यू-टर्न लेते हुए अपने इन आदेशों को वापस ले लिया। इससे पहले भी पंजाब सरकार द्वारा कर्फ्यू की अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ाए जाने का नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके कुछ समय बाद ही सरकार ने यू-टर्न लेकर अपने इस फैसले को वापस ले लिया था। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ जब पंजाब सरकार ने 30 जून तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश जारी करने के बाद यू-टर्न लेते उन आदेशों को वापस ले लिया। इन बातों से पता चलता है कि पंजाब सरकार भी कोरोना वायरस के कारण अपने फैसलों में स्थिरता नहीं रख पा रही है।
