*👉🏻 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
उत्तर प्रदेश, 20 अप्रैल 2020-(एच.ई)- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का आज निधन हो गया।
मुख्यमंत्री के पिता आनंद सिंह बिष्ट को दिल्ली के एम्स अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां पर उन्होंने सुबह 10:44 पर आखरी सांस ली। इस बात की पुष्टि उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई।





