कंगना रनौत थप्पड़ मामले में CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर पर बड़ा एक्शन…

चंडीगढ़ : फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत थप्पड़ मामले में गृह मंत्रालय ने CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर का चंडीगढ़ एयरपोर्ट से बेंगलुरु एयरपोर्ट पर तबादला कर दिया है। थप्पड़ घटना के बाद CISF अधिकारियों ने उन्हें निलंबित कर दिया था, लेकिन अब विभागीय जांच पूरी होने के बाद उन्हें बहाल कर दिया गया है। इस मामले में उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। पुलिस ने यह कार्रवाई IPC की धारा 323 (मारपीट) और 341 (रास्ता रोकना) के तहत की है। लेकिन किसान संगठनों ने इसका विरोध किया।



