*👉🏻 जाली दस्तावेज तैयार कर लोगों की जमानतें देने वाले दो आरोपी काबू, जाली दस्तावेज, आधार कार्ड व मोहरें बरामद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*



जालंधर, 13 नवंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- जाली दस्तावेज तैयार कर लोगों की जमानतें देने वाले दो आरोपियों को थाना नई बारादरी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी-1 वत्सला गुप्ता ने बताया कि थाना बारादरी के प्रभारी रविंद्र कुमार बीएमसी चौक में नाकाबंदी की हुई थी। तभी उन्हें किसी गुप्तचर ने सूचना दी कि अवजिंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी पिंड अर्जनवाल जिला जालंधर और नछत्तर पुत्र रावल राम निवासी पिंड खुर्दपुर जिला जालंधर जोकि जाली दस्तावेज तैयार करके लोगों की जमानत देते हैं। जिसके बाद जमानत लेने वाला आरोपी भगौड़ा हो जाता है।
दोनों व्यक्ति इस समय कचहरी चौक में खड़े हुए हैं और उनके पास अलग-अलग नामों के जाली दस्तावेज, आधार कार्ड व मोहरें भी हैं। अगर इसी समय छापेमारी की जाए तो दोनों व्यक्ति काबू में आ सकते हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को काबू कर उनके पास से जाली दस्तावेज व मोहरें बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों पर थाना नई बारादरी में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
