*👉🏻 पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी गिरफ्तार !* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 07 मई 2020-(एच.ई)-साल 1991 के एक अपहरण के मामले में मोहाली थाना में पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, डीएसपी बलदेव सिंह सैनी, सब इंस्पेक्टर सतवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर हरसहाय, सब इंस्पेक्टर जगीर सिंह, सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह, कुलदीप सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसी मामले में पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को गिरफ्तार किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है।
जानकारी के मुताबिक बलवंत सिंह मुल्तानी नामक व्यक्ति के अपहरण के मामले में मोहाली के थाने में केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी सहित आठ व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी मामले में आज पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को गिरफ्तार किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है।

