*👉🏻 पुलिस से इंसाफ ना मिलने पर आहत हो व्यक्ति ने फंदा लगा की आत्महत्या*
जालंधर,16 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 8 के अंतर्गत आते संतोख पुरा मोहल्ला में एक व्यक्ति ने फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
आत्महत्या करने वाले व्यक्ति ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने पुलिस और उस पर हमला करने वाले व्यक्तियों को मौत का जिम्मेदार बताया है। सुसाइड नोट के मुताबिक मृतक मनजीत लाल पुत्र जसविंदर लाल निवासी संतोखपुरा ने बताया है कि 18 फरवरी को संतोखपुरा के गुरु रविदास गुरुद्वारा के नज़दीक रात के समय हरभजन संधू व उसके 8-9 साथियों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। जिसमें उसकी नाक की हड्डी और पसलियां टूट गई। 25 दिन तक वह सिविल अस्पताल में दाखिल रहा।
हमलावरों की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा था लेकिन उन्हें कोई ठोस कार्रवाई ना कर छोड़ दिया गया। जिसके बाद हमलावर उसके परिवार को भी धमकियां देने लगे। आरोपियों की धमकियों से और चोट का दर्द ना सहने के कारण मनजीत लाल ने आज फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर मौजूद इलाका निवासियों का कहना था कि अगर पुलिस ठोस कार्रवाई करती तो मंजीत लाल आज जिंदा होता।


