सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कथित पत्रकार कराता था व्हाट्सएप पर डील, कारोबारी व दो युवतियां गिरफ्तार
कानपुर में कोहना थाना क्षेत्र के आर्यनगर में शुक्रवार रात पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। संचालक कथित पत्रकार के साथ औरैया के दो कारोबारी और दो युवतियों को गिरफ्तार किया। कोहना पुलिस की नाक के नीचे रैकेट चल रहा था।
आशंका है कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत थी। डीआईजी के निर्देश पर सीओ कलक्टरगंज श्वेता यादव ने स्वरूपनगर और कर्नलगंज पुलिस के साथ आर्य नगर स्थित मकान नंबर 8/58 में छापा मारा।
यहां से पुलिस ने कर्नलगंज निवासी सेक्स रैकेट संचालक मोहम्मद यूनुस, औरैया के टायर कारोबारी विशाल और गौरव के साथ शहर की दो युवतियों को गिरफ्तार किया। सीओ स्वरूपनगर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मोहम्मद यूनुस एक चैनल का फर्जी आईडी कार्ड रखे था और खुद को पत्रकार बता रौब गांठता था।
एक हजार से लेकर पांच दस हजार रुपये तक में डील होती थी। पूरा सौदा व्हाट्सएप पर होता था। यूनुस ने दस हजार रुपये में मकान किराये पर ले रखा था। चूंकि मकान मालिक उसी मकान में रहता है, इसलिए उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

