*👉🏻 देश द्रोही पन्नू के तलवे चाटने वाला सुखपाल खैहरा भड़काऊ भाषणों से सिखों को भड़काकर हिंसा फैलाने की रच रहा साजिश:- ईशान्त शर्मा* *👉🏻 खालिस्तान समर्थन को लेकर शिवसेना हिंद ने पंजाबी गायक जैज़ी बैंस को भी लिया आड़े हाथों* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालन्धर, 14 जून 2020-(एच.ई)-शिव सेना हिन्द की एक विशेष बैठक पंजाब अध्यक्ष स्पोर्ट्स विंग विनय कपूर ओर मोहित वर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कि गई। इस मौके राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा ईशान्त शर्मा, राष्ट्रीय उप प्रधान संदीप पाहवा, ,राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष महाजन,दोआभा प्रदान मुनीश बाहरी विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके इस मौके ईशान्त शर्मा, संदीप पाहवा ने कहा कि कट्टरपंथी खालिस्तानियों के टुकड़ों पर पलने वाला सुखपाल सिंह खेहरा गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारों पर पंजाब के लोगों को खालिस्तान मुहिम के साथ जुड़ने के लिए उकसा रहा है। उन्होंने कहा सुखपाल सिंह खेहरा को अगर पन्नू के तलवे चाटने का इतना ही शौंक है तो वह विदेश में जाकर पन्नू जैसे देश द्रोहियों के कदमो में जाकर रह सकता है। इस मौके सुभाष महाजन ओर मुनीश बाहरी ने कहा कि महा शातिर सुखपाल सिंह खैहरा चिकनी चुपड़ी बातों के द्वारा सिखों को खालिस्तान बनाने के लिये उकसा रहा है।
उन्होंने कहा कि सुखपाल सिंह खेहरा जानबूझकर सिखों के साथ अन्याय होने की बातों को सुनाकर सिख कौम के लोगों को भड़काकर पंजाब का शांतिमय माहौल बिगाड़ना चाहता है।उन्होंने कहा कि खेहरा जहर उगलते भाषणों ने द्वारा सिखों के मन मे देश , हिन्दुओ और सरकार के प्रति नफरत बढ़ाने की साजिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि खेहरा का एजेंडा है कि पंजाब में हिंसक माहौल को पैदा किया जाए। सिख कौम के लोग भड़क कर हिंदुओं का कत्लेआम करे और सरकारों के खिलाफ आवाज उठाकर खालिस्तान मुहिम को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि सुखपाल सिंह खेहरा गुरपतवंत सिंह पन्नू जैसे गद्दारों की हाथों की कठपुतली है। पन्नू खेहरा के भड़काऊ भाषणों के माध्यम से पंजाब के सिखों को देश विरोधी मुहिम में जोड़कर आँतकवाद का काला दौर लाना चाहता है। उन्होंने पंजाब के हिन्दुओ से अपील की है कि आगामी चुनावों में खेहरा और इस के साथी उम्मीदवारों को एक भी वोट न पाए। क्यों कि इस गद्दार नेता को 1984 कत्लेआम के शिकार सिखों का दर्द तो नजर आता है। लेकिन कभी इसे आंतकवाद के दौर में मारे गए 35000 हिंदुओं के परिवारों का दर्द नजर नही आया। उन्होंने कहा कि हिन्दुओ को इस का पूर्ण तौर पर बायकॉट करना चाहिए। जो कि हिंदुओं और सिखों को आपस मे भिड़ाना चाहता हो। वही इस मौके ईशान्त शर्मा ने पंजाबी सिंगर जेजी बैंस पर बरसते हुए कहा कि जेजी बैंस का दिमाग भैंस जैसा हो गया है। जो कि खालिस्तान की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि जेजी बैंस को जैजी भैंस बोलते हुए कहा कि यह पंजाबी सिंगर करोड़ो हिन्दुओ की बदौलत पहले वर्ल्ड फेमस होते है और बाद में पन्नू जैसे आंतकियों के इशारों पर भारत माँ और हिंदुओं के पीठ पर छुरा घोपने का काम करते है। उन्होंने कहा कि जिस देश का नमक खाया जिस देश के हिन्दुओ ने जेजी भैंस को पलकों पर बिठाया वही जेजी भैंस पन्नू जैसे के कदमो में बैठकर उन के तलवे चाट रहे है। उन्होंने कहा कि हाथों में हथियार पकड़ कर अर्द्ध नग्न लड़कियों के साथ गाने गाकर सिखों और हिन्दू युवाओं के दिमाग मे अश्लितता नशा व गुंडागर्दी का जहर डालने वाले जेजी भैंस जैसे देश द्रोही गद्दारों से देश भक्ति की क्या उम्मीद की जा सकती थी। इस मौके ईशान्त शर्मा ने कहा कि हम केंद्र व राज्य सरकार और जांच एजेंसियों से मांग करते है कि खालिस्तानियों के इशारों पर सिखों को भड़काने की साजिश रचने वाले खेहरा और जेजी बैंस जैसे गद्दारों के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल की सलाखों के पीछे डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि खैहरा और जेजी बैंस के बैंक खातों की जांच होनी चाहिए कि इसे विदेशों में बैठे खालिस्तानी आंतकियों से कितनी फंडिंग हो रही है और इन की कॉल डिटेल चेक की जानी चाहिये कि यह पंजाब या देश विदेश में किन आंतकियों व गैंगस्टरों के सम्पर्क में है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण भरोसा है इन की तरह आने वाले दिनों में पन्नू जैसे आंतकी पंजाब में लोगों को भड़काने के लिए कईयो को मोहरा बनाएंगे।

