*👉🏻 नकोदर से आने वाली डीएमयू में मिली लाश*
जालंधर,29 मार्च-(प्रदीप भल्ला)-नकोदर से जालंधर आने वाली डीएमयू में से महिला की लाश मिली है। जानकारी देते हुए जीआरपी के एएसआई नाजर सिंह ने बताया कि नकोदर से जालंधर पहुंची डीएमयू जब सर्विस के लिए डीएमयू शेड पहुंची तो कर्मचारियों ने देखा कि उसके एक डिब्बे में महिला की लाश पड़ी थी। कर्मचारियों ने तुरंत जीआरपी को सूचना दी। जिन्होंने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। जांच दौरान मृतक महिला के पास से कोई भी पहचान पत्र न मिलने के कारण उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
