*👉🏻 भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 2 लाख के पास,ज्यादा संक्रमित मरीजों की संख्या वाले देशों में सातवें स्थान पर पहुंचा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
दिल्ली, 03 जून 2020-(एच.ई)- भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती दो लाख के पार पहुंच गई है। जिसके कारण भारत ज्यादा संक्रमित मरीजों के देशों की लिस्ट में सातवें स्थान पर पहुंच गया है।
कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजों की गिनती भी देश मे 5815 हो गई है। सेहत और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में को रोना संक्रमित मरीजों की संख्या 02,07,615 हो गई है जबकि कोरोना वायरस को हराकर अपने घरों में पहुंचने वाले लोगों की संख्या भी एक लाख को पार कर गई है।


