कंगना ने मुझे अपने पीरियड का खून पिलाया..फिर सारी हदें पार कीं-वो रात मैं कभी नहीं भूल सकता
अध्ययन ने कहा- ‘जब हैरेसमेंट को लेकर अपनी बात रखी थी तो मुझे कहा गया था कि जिस लड़के का फ्लॉप करियर है उसे अपनी बात शेयर करने का कोई हक नहीं है’। उन्होंने कहा- ‘मेरे पेरेंट्स जिन्हें मैं बेहद प्यार करता हूं, उन्हें भी नेशनल टेलीविजन पर कई भद्दी बातें सुननी पड़ीं थीं। मुझे खुशी है कि #MeeToo कैंपेन के जरिए कम से कम लोग अपने साथ हुए हैरेसमेंट की बात रख रहे हैं’। अध्ययन ने ट्वीट कर लिखा- ‘उम्मीद करता हूं कि इतने समय तक अपने अंदर उन अनुभवों को दबाए रखने वालों के साथ वैसा जजमेंट नहीं होगा, जैसा मेरे साथ किया गया’।
2016 में अध्ययन ने इंटरव्यू में बताया था- कंगना मुझे पीटती और जलील करती थीं। ‘काइट्स’ की शूटिंग के दौरान ऋतिक ने कंगना को बर्थ-डे पर बुलाया था। मुझे भी फोन किया। मैं फूल और महंगी शैम्पेन लेकर पार्टी में पहुंचा। पार्टी में हम बैठे थे तभी ऋतिक आए। कंगना तुरंत उठी और फूल-शैम्पेन देकर कहा, हैप्पी बर्थडे, ये मेरी तरफ से। उसने मुझे मिलवाया भी नहीं। वो ऋतिक और उनकी पत्नी के साथ बहुत फ्रेंडली हो रही थी। ऋतिक की बर्थ-डे पार्टी से लौटते वक्त मैं उसके साथ सीढ़ियां उतर रहा था, तभी वो पलटी और मुझे जोर से थप्पड़ मारा और गालियां देते हुए बोली, तुम मेरी सक्सेस से जलते हो। थप्पड़ इतना तेज था कि मैं रो पड़ा। अध्ययन के इंटरव्यू में बताया था- मैंने सोचा, पूरा मीडिया बाहर है। कैसे बाहर जाऊं? मैं बच्चे की तरह रो रहा था, उसकी बातों से कांप रहा था। उसने कहा कि मैं उसे घर छोड़ दूं। कार में फिर उसने मुझे पीटना शुरू कर दिया। मैंने ड्राइवर को कहा कि गाड़ी रोके, मैं रिक्शा से घर चला जाऊंगा। मैं सड़क के बीच खड़ा रो रहा था, उस पर चिल्ला रहा था, तुम पागल हो और वो गालियां दे रही थी। मैं वो रात कभी नहीं भूल सकता। मैंने उसे घर छोड़ा तो उसने सैंडल उतारकर मुझ पर फेंकी। मेरा फोन तक दीवार पर मारकर तोड़ दिया।
अध्ययन ने कंगना पर काला जादू करने का आरोप भी लगाया था। अध्ययन ने बताया था- कंगना ने उन्हें अपने घर बुलाया और कहा कि उसका करियर बेहतर चले इसके लिए पूजा करनी होगी। फिर रात 12 बजे कोई पूजा करवाई और कुछ चीजें श्मशान घाट में फेंककर आने कहा।

