*👉🏻 कोरोना वायरस से जालंधर निवासी की लुधियाना में मौत,मृतकों की संख्या 9*
जालंधर, 03 जून 2020-(एच.ई)- कोरोनावायरस के कारण जालंधर के एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसके बाद जालंधर में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 9 पर पहुंच गई है। मृतक का लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इससे पहले उसे जालंधर के एसजीएल अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। मृतक की उम्र 64 साल बताई गई है जो कि जालंधर के टैगोर नगर का रहने वाला है।
