*👉🏻 गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब लाएगी पंजाब पुलिस, पटियाला हाउस कोर्ट ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टर की गिरफ्तारी की दी परमिशन* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
चंडीगढ़, 14 जून 2022-(एच.ई)-गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब लाया जाएगा। पटियाला हाउस कोर्ट ने पंजाब पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार कर पंजाब ले जाने की परमिशन दे दी है। कोर्ट लॉरेंस को पंजाब लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड पर विचार कर रही है।
मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का प्रोडक्शन वारंट लेने के लिए पंजाब पुलिस पटियाला हाउस कोर्ट में पहुंची है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली स्पेशल सेल की पुलिस भी गैंगस्टर का रिमांड खत्म होने पर और रिमांड मांग रही है। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर से आर्म्स एक्ट के तहत और पूछताछ की जानी है। वहीं पंजाब पुलिस ने कोर्ट में सोशल मीडिया पर अपलोड की गई वह पोस्ट पेश की है जिसमें कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़, तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गैंगस्टर सचिन थापन ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। 
— गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने बताया पंजाब पुलिस कर सकती है लॉरेंस का एनकाउंटर–
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने कोर्ट में पंजाब पुलिस को लॉरेंस का प्रोडक्शन वारंट ना देने के लिए कहा है क्योंकि उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मामले में लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर कर सकती है। पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बहुत खराब है।