*👉🏻 शनिवार को 5 बजे तक नहीं 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें:-जिलाधीश* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 04 जुलाई 2020-(प्रदीप भल्ला)- पंजाब सरकार द्वारा अनलॉक-2 के लिए जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार राज्य की सभी दुकानें सोमवार से शनिवार तक 8:00 बजे तक खुलने के आदेश थे, लेकिन आज कुछ लोगों द्वारा हैडलाइन एक्सप्रेस के कार्यालय में दुकानों के समय में तब्दीली होने के बारे में पुष्टि करने सम्बंधी फोन आ रहे थे। दुकानदार यही पूछ रहे थे कि क्या आज शनिवार शाम 5:00 बजे तक दुकानें खुलेगी या रात 8:00 बजे तक का समय है। हमारे संवाददाता ने जब जिला जालंधर के जिलाधीश घनश्याम थोरी से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि दुकानों के बंद होने का समय रात 8:00 बजे तक का है। सोमवार से शनिवार तक दुकानें 8:00 बजे तक ही खुलेगी, जबकि रविवार को पूर्णता सभी दुकानें बंद रखने के आदेश है। सिर्फ जरूरी वस्तुओं की दुकानों को ही खुलने की मंजूरी है। लोगों के संशय को दूर करने के लिए हैडलाइन एक्सप्रेस के जरिये जिलाधीश ने यह स्पष्ट किया है कि शनिवार को दुकानें रात 8 बजे तक खुल सकती हैं। इसके बारे में जिलाधीश द्वारा पुलिस कमिश्नर को भी बता दिया गया है।
