*👉🏻 एक बार फिर से बदला स्कूलों का समय* *👉🏻 समय तब्दीली के कारण दूसरे शहरों से आने वाले टीचर्स हुए परेशान,अब शाम को छुट्टी के समय धुंध के कारण आएगी परेशानी* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,23 दिसंबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-पंजाब सरकार द्वारा एक बार फिर से स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया है। अब 24 दिसंबर 2019 से 15 जनवरी 2020 तक सभी सरकारी, ऐडिड और निजी स्कूल नए समयानुसार खुलेंगे और बंद होंगे।
प्राइमरी स्कूल सुबह 10:00 बजे खुलकर 3:00 बजे बंद होंगे और सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 10:00 बजे खुलकर 4:00 बजे बंद होंगे। कड़ाके की सर्दी पड़ने के कारण सरकार द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। लेकिन यह बदलाव दूसरे शहरों से आने वाले टीचर्स के लिए परेशानी का कारण बनेंगे।
सरकार ने बच्चों की सहूलत के लिए स्कूलों के समय में बदलाव तो किया है लेकिन अध्यापकों के बारे में सोचना शायद भूल गए, क्योंकि शाम होते ही धुंध का कहर जारी हो जाता है। जिस कारण हाइवे पर वाहन रेंग रेंग कर चलते हैं और धुंध के कारण कई बार वाहन हादसों का कारण भी बन जाते हैं। अब अगर शाम को 4:00 बजे छुट्टी होगी तो दूसरे शहरों से आने वाले टीचर्स धुंध के कारण घर पहुंचने में और भी लेट हो जाएंगे। खासकर महिला टीचर्स को घर पहुंचने तक अंधेरा हो जाएगा जिस कारण उनके लिए तो स्कूलों के समय में किया गया बदलाव एक मुसीबत बन जाएगा। पंजाब सरकार को चाहिए कि अगर स्कूलों के समय में बदलाव करना ही है तो छुट्टी के समय को पहले की भांति ही रखा जाए ताकि दूसरे शहरों से आने वाले अध्यापक-अध्यापिकाएं समय रहते अपने घर सकुशल पहुंच सकें। सरकार ने सिर्फ बच्चों की तरफ ध्यान देकर स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है जबकि बच्चों का भविष्य संवारने वाले अध्यापक- अध्यापिकाओं के बारे में सोचा तक नहीं।
