*👉🏻 प्रधानमंत्री कर रहे थे विद्यार्थियों को सम्बोधित दूसरी तरफ कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पुतला*
जालंधर,3 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- एक तरफ एलपीयू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भवन के बाहर जिला प्रधान स.दलजीत सिंह आहलुवालिया की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ता पीएम का पुतला फूंक रहे थे। कांग्रेस भवन के बाहर चौक में सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर अपना रोष जाहिर किया। जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के जिला प्रधान स.दलजीत सिंह आहलुवालिया ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों और बढ़ती महंगाई के विरोध में आज कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला फूंक अपना रोष जाहिर किया। इस पुतला फूंक प्रदर्शन में युवा नेता गगनदीप सिंह उर्फ काकू आहलुवालिया, राजकुमार राजू, नन्नू, गोपी, परमजीत बल, सतनाम सिंह बिट्टा, अमृत खोसला सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता व महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।


