*👉🏻 नितिन अरोड़ा उर्फ डेलू कत्ल कांड का मुख्यारोपी आकाशदीप काबू,दो अवैध पिस्तौल व मोटरसाइकिल बरामद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर,15 जुलाई 2020-(एच.ई)-नितिन अरोड़ा उर्फ डेलू कत्ल कांड के मुख्य आरोपी अकाशदीप को सीआईए स्टाफ-1 और थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए परागपुर के नजदीक से दो अवैध पिस्टल और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि 5 जुलाई देर रात 1:00 बजे के करीब आकाशदीप, नितिन अरोड़ा, रजत गंगोत्रा अपने हथियारबंद साथियों सहित अपने विरोधी अमना गैंग पर हमला करने की फ़िराक में थे। देओल नगर में स्थित एनआरआई की कोठी में बैठे यह बदमाश किसी बात को लेकर आपस में ही उलझ पड़े। बहसबाजी के दौरान रजत ने आकाशदीप को कहा कि नितिन अरोड़ा उर्फ डेलू हर बात में अड़ंगा अड़ाता है इसलिए आज इसे सबक सिखा ही दिया जाए। तभी आकाशदीप ने अपने पिस्तौल से नितिन को गोली मार दी।
घबराए हुए आरोपियों ने घायल नितिन को उठाया और ऑर्थोनोवा अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गए। उसी रात गंभीर हालत में नितिन को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां पर अगले दिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अगले ही दिन आरोपी रजत गंगोत्रा को गिरफ्तार कर लिया था और बाकी आरोपी फरार थे। आज गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाशदीप को 2 अवैध पिस्तौल और बाइक सहित परागपुर के पास से काबू कर लिया। पुलिस ने बताया कि ये सभी आरोपी जेल में बंद गैंगस्टर दलबीर सिंह दलबीरा, गोपी बाजवा और प्रिंस बाबा के कहने पर गैंग को ऑपरेट कर रहे थे।