नकोदर ट्रैवल एजेंट की लाश काली बेई से मिली,तीन आरोपी गिरफ्तार
जालंधर-(गुरिंदर सिंह)देहात पुलिस ने नकोदर के ट्रैवल एजेंट के कत्ल की गुत्थी को सुलझा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नकोदर थाना में मृतक मनोज शर्मा(50) की पत्नी कोमल शर्मा ने अपने पति के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।शिकायत के आधार पर एसपी बलकार सिंह के दिशा-निर्देशों पर डीएसपी सुरिंदर मोहन,डीएसपी नकोदर डॉ. मुकेश कुमार की अगुवाई में सीआईए-1 व 2 देहाती की पुलिस ने जांच कर पता लगाया कि मनोज कुमार को राजा राहेलु,रंजीत कुमार उर्फ अजय व जसवंत बहला फुसला कर गुरुनानक कालेज नकोदर की ग्राउंड में ले गए थे।राजा राहेलु ने मनोज को विदेश में पीआर दिलवाने के लिए तीन लाख रुपये दिए थे।काम न होने के कारण राजा ने अपने साथियों सहित कालेज की ग्राउंड में मनोज से बहस की और बात हाथापाई पर आने पर ईंट से वार कर मनोज की हत्या कर दी और लाश मनोज की एक्सयूवी गाड़ी में डाल कर काली बेई में फेंक दी थी।पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए आरोपियों की निशानदेही पर लाश,मनोज की एक्सयूवी गाड़ी और वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल व जिससे मनोज की हत्या की थी वो ईटें बरामद की है।आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की गई तो पता चला कि राजा राहेलु कोटक महिंदर बैंक में डिप्टी सेल्स मैनेजर के पद पर कार्य कर रहा है और रंजीत उर्फ अजय नशे के मामले में तीन महीने जेल में रह कर आया है।मनोज ने रुपयों को लेकर अपने दोनों साथियों सहित मिलकर मनोज की हत्या कर लाश काली बेई में फेंकी थी।
————————————-
वहीं नकोदर के पत्रकारों ने नकोदर पुलिस की गतिविधियों और प्रैस कॉन्फ्रेंस को न छापने का निर्णय किया है।क्योंकि मामला नकोदर का होने के बावजूद पत्रकारवार्ता जालंधर में कई गयी।इसी से ख़फ़ा होकर नकोदर के पत्रकारों ने ये निर्णय लिया है।
