*👉🏻 लाखों नशीली गोलियों सहित दो काबू*
जालंधर,16 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए स्टाफ ने लाखों नशीली गोलियों सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है। जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशीली गोलियों की सप्लाई करने के लिए जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने भगत सिंह कॉलोनी के Y प्वायंट पर नाकाबंदी दौरान एक स्विफ्ट कार को रोका। जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे। कार की डिक्की में से 2 बोरे प्लास्टिक के बरामद हुए। जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 1 लाख 92,900 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने कार में सवार दोनों आरोपियों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम सुमित सेठी पुत्र बोधराज सेठी निवासी पंजाबी बाग सामने क्यूरो माल और विशाल उर्फ सोनू पुत्र विजय कुमार निवासी भगत सिंह कॉलोनी बताया। पकड़े गए आरोपियों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।



