*👉🏻 सुबह-सुबह दोमोरिया पुल के नीचे खून से सनी लाश मिली*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)- थाना 3 के अंतर्गत पड़ते दोमोहरिया पुल के नीचे खून से लथपथ व्यक्ति की लाश मिली।
जानकारी के मुताबिक दोमोहरिया पुल के नीचे बने रैन बसेरा के इंचार्ज ने सुबह 5:30 बजे जब देखा तो रैन बसेरा के बाहर एक व्यक्ति गिरा पड़ा था जिसके सर से खून बह रहा था। तुरंत ही रैन बसेरा के इंचार्ज ने थाना 3 की पुलिस को सूचित किया। पुलिस कर्मचारियों ने आकर देखा तो व्यक्ति मृत था और उसके कपड़ों की तलाशी लेने से कुछ भी बरामद नहीं हुआ जिससे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। पुलिसकर्मियों ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है और मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।

